मानसिक रोगी की क्या पहचान होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:19

मानसिक रोगी की पहचान कैसे करें?

मानसिक बीमारी को मानसिक स्वास्थ्य विकार भी कहा जाता है। इसमें विभिन्न मेंटल हेल्थ कंडीशंस की एक बड़ी सीरीज शामिल होती हैं। मानसिक विकार (मेंटल डिसऑर्डर) वो होते हैं, जो आपकी मनोदशा, सोच और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। मानसिक बीमारी के उदाहरणों में अवसाद, चिंता विकार, सिजोफ्रेनिया, ईटिंग डिसऑर्डर आदि शामिल हैं। हर किसी को कभी न कभी, कोई न कोई चिंता होती है, लेकिन यही चिंता आगे चलकर मानसिक बीमारी भी बन सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, बहुत से मानसिक रोगी अपना इलाज करवाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उनके बारे में न जाने क्या सोचेंगे। ऐसे में मानसिक रोगी की पहचान करना जरूरी है ताकि समय पर उसे ट्रीटमेंट दिया जा सके। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मानसिक रोगी की पहचान कैसे करें?

मानसिक रोग क्या है?


विशेषज्ञों का कहना है कि जब एक व्यक्‍ति ठीक से सोच नहीं पाता और उसका अपनी भावनाओं और व्यवहार पर काबू नहीं रहता, तो ऐसी हालत को मानसिक रोग कहते हैं। मानसिक रोगी आसानी से दूसरों को समझ नहीं पाता। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मानसिक रोगी की पहचान करना कठिन काम हो सकता है। हर व्यक्ति में मानसिक बीमारी के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कौन-सी मानसिक बीमारी है। मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है। अगर मानसिक रोगी अच्छी तरह अपना इलाज करवाए, तो वह ठीक हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि मानसिक रोगी की पहचान समय रहते की जाए।
मानसिक रोगी की पहचान के लिए ध्यान दें इन लक्षणों पर

मानसिक रोगी की पहचान के लिए मानसिक रोग के लक्षण, उसके प्रकार, परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। मानसिक बीमारी के लक्षण भावनाओं, विचारों और व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं। इसके निम्नलिखित लक्षण होते हैं –


उदास महसूस करना
बेचैन होना या ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में कमी
अत्यधिक भय या चिंता या अपराध की भावनाएं महसूस करना
मनोदशा में अत्यधिक बदलाव
दोस्तों और अन्य गतिविधियों से अलग होना
थकान, ऊर्जा में कमी या नींद की समस्याएं (नींद न आना या बहुत ज्यादा नींद आना)
वास्तविकता से अलग हटना (भ्रम)
दैनिक समस्याओं या तनाव से निपटने में असमर्थता
शराब या नशीली दवाओं का सेवन
खाने की आदतों में बड़ा बदलाव
सेक्स ड्राइव में बदलाव
अत्यधिक क्रोध या हिंसक व्यवहार
आत्महत्या का विचार करना ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info